Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

'स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद कर रहा', शिरगांव हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

उत्तरी गोवा के एक मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा... 

"घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।"

पीटीआई वीडियो से डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए है। अधिकारी ने कहा, "इस उत्सव के लिए कम से कम 30,000 से 40,000 लोग एकजुट हुए थे।"