Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

टिहरी के पिपली गांव की गोशाला में घुसा गुलदार

नई टिहरी जिला मुख्यालय के समीप पिपली गांव की एक गोशाला में सुबह गुलदार घुस गया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए गुलदार को गोशाला के अंदर बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पिंजरे में कैद करने में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पिपली गांव की गीता नेगी ने बताया वह सुबह छह बजे गौशाला में भैंस को चारा देने आई थी। इसी दौरान गोशाला में गुलदार दिखा तो वह वापस चली गई। फिर नौ बजे जब दोबारा आई तो गुलदार गौशाला के अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई। फिर उसने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने गौशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को गौशाला के अंदर बंद कर दिया।