जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने रास्ते पर आज भूस्खलन हुआ, जिससे कम से कम छह तीर्थयात्री घायल हो गए।
ये भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ। ये घटना सुबह लगभग 8:50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई, जो यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है जहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने रास्ते पर इकट्ठा होते हैं। भूस्खलन के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए छह तीर्थयात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।