Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

अमरनाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन, एक महिला तीर्थ यात्री की मौत, 3 घायल

जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की घटना में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बुधवार शाम को बालटाल मार्ग पर रेलपथरी में हुए भूस्खलन के कारण पवित्र गुफा की ओर जाने वाले चार तीर्थयात्री बह गए। घायलों को बालटाल आधार शिविर के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला तीर्थयात्री को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी पहचान राजस्थान निवासी सोना बाई (55) के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है।