Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से हुआ भूस्खलन, सड़कें हुई बंद, जेसीबी मशीन तैनात

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में देर रात से मूसलाधार बारिश होने से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। वहीं मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग भी बंद हो गया है। बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल में बिलकुल सनाटा छा गया है। पर्यटक स्थलों से लेकर नोकाचालक, घोड़ा चालक समेत रोजमर्रा का कार्य करने वाले लोगों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति भी बहुत कम दर्ज हुई। पहाड़ो से पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला भी जारी है। जिसके चलते
बल्दिया खान के समीप भूस्खलन होने से भारी मलवा आ गया है। जिससे नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से मलुवा हटाया जा रहा है। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया भवाली ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा है ।जबकि हल्द्वानी से नैनीताल आने वाले वाहनों को नंबर वन बैंड से भवाली होते हुए जाना पड़ रहा है।