Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन रहेगा जारी, स्वास्थ्य भवन के बाहर खोला 'अभय क्लिनिक'

आरजी कर हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने साल्ट लेक में स्वास्थ्य भवन के बाहर अस्थायी 'अभय क्लिनिक' खोला है। अलग-अलग डिपार्टमेंट के जूनियर डॉक्टर यहां मरीजों का इलाज करेंगे और टेलीमेडिसिन सर्विस भी देंगे। एक डॉक्टर ने बताया कि ये विरोध को जीवित रखने का तरीका है।

डॉक्टर ने कहा, "हमने हमेशा मरीजों को देखना जरूरी समझा। हो सकता है कि ये सभी डॉक्टरों की स्वाभाविक स्थिति हो। मौजूदा समय को देखते हुए ये बहुत जरूरी है क्योंकि हम विरोध वाली जगह पर कई तरह के मरीजों को देखते हैं, जो अक्सर हमारे पास आते हैं और अपने हेल्थ के बारे में हमसे पूछते हैं। चूंकि 'अभया' क्लिनिक हमारी ओर से बड़ी सफलता है, इसलिए हमने मरीजों के इलाज के लिए यहां 'अभया' क्लिनिक खोला है। हम सभी जूनियर डॉक्टर अलग-अलग एरिया में लेकिन साथ में काम करते हैं। हम इसके लिए यहां सड़क पर हैं ताकि लोगों के बीच जागरूकता हो कि इंसाफ से हमारा क्या मतलब है।" 

कोलकाता में स्वास्थ्य भवन के बाहर डॉक्टरों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। उनकी मांग है कि राज्य के स्वास्थ्य सचिव और कोलकाता पुलिस कमिश्नर अपने पद से इस्तीफा दें।