Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

कोलकाता में आग की घटना के बाद सीएम ममता ने होटल का किया दौरा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मध्य कोलकाता स्थित उस होटल का दौरा किया जहां मंगलवार रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 

ममता बनर्जी दीघा से लौटते समय बड़ाबाजार के मछुआ फलपट्टी इलाके में पहुंचीं और उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखने और उनका पता लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा अग्निसेवा विभाग के अधिकारियों की विशेष समितियां बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "ये दल शहरों में और जिला मुख्यालयों में औचक निरीक्षण करेंगे। प्रशासन में वे लोग भी सजा के दायरे में आएंगे जो अपर्याप्त अग्नि सुरक्षा वाली इमारतों को एनओसी देने में चूक के दोषी पाए जाएंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा, "समितियां रिपोर्ट तैयार करेंगी और अगले 15 दिन में मेरे कार्यालय में जमा करेंगी।"

कोलकाता के बीचोंबीच स्थित बड़ाबाजार क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।