‘बिग बॉस 17’ के बाद अभिषेक कुमार अब कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 में नजर आने वाले हैं. जब शुरुआत में उन्हें रोहित शेट्टी का ये शो ऑफर किया गया था, तब उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने से इनकार कर दिया था. दरअसल अभिषेक कुमार एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके चलते ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कई स्टंट परफॉर्म करना उनके लिए बेहद मुश्किल होने वाला है. बिग बॉस के घर में भी इस बीमारी के चलते उन्हें पैनिक अटैक का सामना करना पड़ा था. और यही वजह है कि वो ये शो करने के लिए उत्सुक नहीं थे.