Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. केजरीवाल को एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. कथित शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद ईडी ने जल बोर्ड से जुड़े एक मामले में भी केजरीवाल को समन भेजा था. जिसके मुताबिक सोमवार 18 मार्च के दिन उन्हें ईडी के सामने पेश होना है. लेकिन केजरीवाल ने ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत केजरीवाल को समन जारी किया था. ईडी दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के शोधन की जांच कर रही है. इसी को लेकर सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जानी थी. जिसके लिए उन्हें ईडी के समक्ष पेश होना था लेकिन केजरीवाल ने जाने से इनकार कर दिया.