पीएम नरेंद्र मोदी आज 2 देशों ऑस्ट्रिया और रूस की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं. रूस की यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा, "भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 सालों में मजबूत हुई है. मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हूं."