Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केदारनाथ की तीर्थयात्रा ट्रेक मार्ग से फिर शुरू

कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद केदारनाथ की तीर्थयात्रा पैदल मार्ग से शनिवार को फिर शुरू हो गई। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पैदल श्रद्धालुओं के लिए बनी सड़क को शनिवार को काफी हद तक चलने लायक कर दिया गया जिसके बाद तीर्थयात्रियों के एक समूह को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के रास्ते केदारनाथ भेजा गया।

हालांकि मंदिर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच अब भी बंद है और लोक निर्माण विभाग इसे खोलने के प्रयास कर रहा है। जब तक राजमार्ग बहाल नहीं हो जाता, तीर्थयात्रियों को केदारनाथ पहुंचने के लिए 22 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मनकुटिया में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध होने के बाद 30 जुलाई को पैदल मार्ग से केदारनाथ की तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी।

केवल वापस आने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षा बलों की मदद से वैकल्पिक पैदल मार्ग से लाया जा रहा है। कोंडे ने बताया कि अगर बारिश होती है तो सुरक्षा मद्देनजर श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की।