Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

अमरनाथ यात्रा से पहले एक्शन में कश्मीर पुलिस, IGP ने किया बालटाल का दौरा

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए बालटाल मुख्य यात्रा शिविर का दौरा किया. यहां उन्होंने अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की. वरिष्ठ पुलिस और सीएपीएफ अधिकारियों के साथ, आईजीपी ने सभी यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सुचारू तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविर का निरीक्षण किया.