Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 40 यात्री घायल

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक्सेल टूटने से बस पलट गई, जिसमें लगभग 70 यात्री सवार थे। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ठठिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कट नंबर 210 बहसुइया गांव में सामने हुआ।

आज सुबह साढ़े तीन बजे 70 सवारियों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट बस पलट गई। बस पलटने से अफरा तफरी मच गई। वहीं, बस चालक मुन्नू दीक्षित निवासी जनपद गोंडा ने बताया की अचानक चलती बस का गुल्ला टूट गया था। इससे बस साइड डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इससे 20 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तत्काल घायलों को एम्बुलेंस की मदद से  तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि बस मालिक व परिजनों को सूचना दे दी गई है। वो दूसरी बस ले कर आ रहे हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस आने पर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान को भेजा जाएगा। वहीं, क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बस को हाईवे पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।