Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी को दी बधाई, बोले-...?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं उसके लिए उन्हें बधाई लेकिन हमारे लिए अभी चिंता का विषय है कि देश भर में NEET परीक्षा में जो धांधली हुई है और छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया गया है, लगातार इस देश में नौजवानों का भविष्य खतरे में है,

अंधकार में है तो मुझे उम्मीद है कि पीएम इन चीजों पर जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई करेंगे। 30 लाख से ज्यादा पद खाली हैं उनको भरने का काम करेंगे और बार-बार जो पेपर लीक हो रहा है उस पर कोई ठोस कानून बनाया जाएगा। बड़े पैमाने पर देश में जो बेरोजगारी है उस पर कोई नई नीति लाई जाएगी। लोगों को रोजगार दिया जाएगा।"