Breaking News

'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |  

झारखंड: भारी बारिश के बाद जलमग्न स्कूल में फंसे 162 विद्यार्थियों को बचाया गया

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के बाद जलमग्न हुए एक स्कूल में फंसे कम से कम 162 विद्यार्थियों को रविवार को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर में पानी भर जाने के कारण शनिवार रात से ही विद्यार्थी स्कूल में फंसे हुए थे। एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया, "हमें सूचना मिली कि लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के कारण परिसर जलमग्न हो गया है, जिसमें 162 विद्यार्थी फंस गए हैं। शिक्षकों ने सभी छात्रों को छत पर भेज दिया था, जहां उन्होंने रात बिताई।"

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक-एक करके छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला।’’ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए नावों का इस्तेमाल किया गया तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की मदद मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, पुलिस दल ने एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही छात्रों को स्कूल से निकाल लिया