Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की बिगड़ी तबीयत

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज पांचवा दिन है. अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे ने इस बार कसम खा ली है कि जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मानते तब तक इस बार ना तो वह अनशन तोड़ेंगे और ना ही अपना इलाज करवाएंगे.

मनोज जरांगे पाटिल के अनशन के पांचवे दिन उनकी हालत बिगड़ गई है. साथ ही मराठा आरक्षण के लिए सकल मराठा समुदाय ने आज बंद बुलाया है. जालना जिले के मराठा समुदाय ने भी सख्ती से बंद का आह्वान किया है. धाराशिव जिले में ST बस पर पथराव. धाराशिव तुलजापुर भवानी रोड पर आयुर्वेदिक कॉलेज के पास बस पर पथराव किया गया. मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ने से मराठा नाराज हैं.