कर्नाटक के ऐतिहासिक मैसूर पैलेस परिसर में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस साल की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है। मैसूरु में आयोजित योग कार्यक्रम में करीब 15,000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इनमें अलग-अलग योग संस्थानों से जुड़े हजारों छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।