Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत के महान स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बिशन सिंह ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 1970 के दशक में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बिशन सिंह ने 22 इंटनरेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनका इंटरनेशनल करियर 12 साल का रहा और उन्होंने कई मैचों में भारत को अपनी गेंदबाजी के दम पर यादगार जीत दिलाई।

भारत के पूर्व महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बिशन सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1967 में की थी और उन्होंने आखिरी मैच 1979 में खेला। भारत के दिग्गज स्पिनर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 266 विकेट झटके। वहीं, उन्होंने भारत की ओर से कुल 10 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए। बिशन ने 1970 के दशक में प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन के साथ मिलकर अपनी घूमती गेंदों से काफी नाम कमाया था।

बिशन सिंह बेदी ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अपने डेब्यू मुकाबले में बिशन सिंह ने कुल 2 विकेट अपने नाम किए थे। बिशन सिंह ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को तंग किया। पूर्व स्पिनर ने अपने करियर का आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ साल 1979 में खेला था।