Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

दीमा हसाओ की कोयला खदान में मजदूरों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की टीम तैनात

भारतीय नौसेना ने असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में मजदूरों को सहायता के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया है। टीम में एक अधिकारी और ग्यारह नाविक शामिल हैं। इनमे अनुभवी गोताखोर भी शामिल हैं। कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आठ अन्य खनिकों के बचने की संभावना कम है, हालांकि नौसेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम ने खनिकों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।