Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एक ट्वीट करके कहा है, "पिछले कई हफ़्तों में सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा करने से पहले मौजूदा स्थिति पर ध्यानपूर्वक विचार करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर नजर रखें और भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम परामर्शों का पालन करें।" दूतावास ने आगे लिखा, "जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं और वहां से जाने के इच्छुक हैं, वे अभी उपलब्ध व्यावसायिक उड़ान और नौका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।"

भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी तब जारी की है, जब मई 2025 में तीन भारतीय नागरिकों का ईरान में अपहरण हो गया था। यह सभी नागरिक पंजाब के निवासी थे। वह ईरान गए थे। मगर वहां पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से ही गायब हो गए। क्योंकि ईरान जाने का रास्ता पाकिस्तान से होकर ही था। गायब नागरिकों के परिजनों ने दावा किया कि उन सभी का अपहरण करके फिरौती मांगी जा रही है। इस दावे से सनसनी फैल गई। बाद में उन सभी को ईरान सरकार की दखल के बाद छुड़ाया गया।

इस मामले को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी एक सलाह दी है। दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने एक आधिकारिक चेतावनी में कहा "अवैध ट्रैवल एजेंसियों" और "अनधिकृत व्यक्तियों" से सावधान रहें। ताकि इस तरह की मुश्किलों में फंसने से बच सकें। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि अगर आप पहले से ईरान में हैं तो इंडियन एम्बेसी से संपर्क बनाए रखें। वाणिज्यिक उड़ानों या समुद्री मार्ग के जरिए सुरक्षित भारत वापसी का विकल्प तलाशें। भारत ने यह भी कहा है कि अनधिकृत ट्रैवल एजेंसियों के जाल में न फंसे। गैरजरूरी यात्रा को टाल दें।