Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

भारत ने रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों को वापस भेजे जाने का आग्रह किया

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने भारत को जानकारी दी है कि रूसी सेना में सेवा दे रहे 16 भारतीय लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने का आग्रह किया गया है। इसमें कहा गया है कि कि रूसी सेना में कार्यरत 12 भारतीयों की अब तक मौत हो चुकी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "126 मामले रूस की सेना में भारतीय नागरिकों के काम करने के हैं। इन 126 में से 96 लोग भारत लौट आए हैं और रूसी सशस्त्र बलों से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा, "रूस की सेना में अब भी 18 भारतीय नागरिक हैं जिनमें से 16 का अता-पता नहीं है।" जायसवाल ने कहा, "रूस ने इन्हें लापता की श्रेणी में रखा है। जो अब भी सेना में हैं हम उन्हें आजाद करने और वापस भेजे जाने की मांग करते हैं।"