भारत ने आधुनिक जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई पानी के नीचे की ‘नौसैनिक सुरंग’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ये परीक्षण हुआ है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, "रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) का सफल परीक्षण किया है।"
मंत्रालय ने कहा कि ये प्रणाली नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम की तरफ से दूसरे डीआरडीओ प्रयोगशालाओं की मदद से विकसित एक उन्नत अंडरवाटर नेवल माइन है। एमआईजीएम को आधुनिक जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के खिलाफ भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, विशाखापत्तनम और अपोलो माइक्रोसिस्टम्स लिमिटेड, हैदराबाद ने मिलकर इसे तैयार किया है। डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये प्रणाली भारतीय नौसेना की अंडरवाटर युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी।
भारत ने किया पानी के नीचे उन्नत नौसैनिक सुरंग का सफल परीक्षण
You may also like
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी, रेल मंत्रालय में लगाई गई प्रस्तावित ट्रेन की तस्वीर.
आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार गिरावट से उबरा, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद.
पीएम मोदी ने स्वीडन कंपनियों को निवेश बढ़ाने का दिया न्योता, बोले- भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' पूरी रफ्तार पर.
IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिनों में भीषण लू की चेतावनी.