Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

वाराणसी में देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी सेवा शुरू

वाराणसी में देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी सेवा की शुरुआत हो गई है। नमो घाट से रविदास घाट के बीच चलने वाली यह हाई-टेक टैक्सी यात्रियों को स्वच्छ, शांत और प्रदूषण-मुक्त गंगा यात्रा का नया अनुभव देगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया। शुरुआत में यह सेवा नमो घाट से रविदास घाट के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। भविष्य में इसका मार्ग बढ़ाकर अस्सी घाट से कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर तक किया जाएगा, जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को गंगा यात्रा के और अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाटर टैक्सी के समय निर्धारित किए गए हैं। यह टैक्सी प्रतिदिन सुबह 8 बजे, 11 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे नमो घाट से रविदास घाट के लिए रवाना होगी। पूरे दिन लगभग 7–8 ट्रिप संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को आसानी से यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

सफर का किराया ₹500 प्रति यात्री तय किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण-सुलभ तकनीक को देखते हुए किफायती कहा जा रहा है। हाइड्रोजन वाटर टैक्सी का यह प्रयास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी एक स्वच्छ और अत्याधुनिक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराएगा।