Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

जून में भारत का कोयला प्रोडक्शन 14 प्रतिशत बढ़ा

जून में देश का कोयला प्रोडक्शन 14.49 प्रतिशत बढ़कर 84.63 मिलियन टन (एमटी) हो गया।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जून में देश का कोयला प्रोडक्शन 73.92 मीट्रिक टन था।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि जून में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का प्रोडक्शन 63.10 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले साल के समान पीरियड की तुलना में 8.87 प्रतिशत ज्यादा है।

जून में भारत का कोयला डिस्पैच 85.76 मीट्रिक टन रहा, जो जून 2023 की तुलना में 10.15 प्रतिशत ज्यादा है।

इसके अलावा 30 जून तक कोयला कंपनियों के पास मौजूद कोयले के स्टॉक में भी उछाल आया और ये 95.02 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।