Breaking News

इन राज्यों में इंडिया गठबंधन को लग सकता तगड़ा झटका

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता की हैट्रिक लगाता हुआ नजर आ रहा है. पीएम मोदी का जादू देश में अभी भी बरकरार दिख रहा है. इसका ही नतीजा है कि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का कई राज्यों में खाता तक नहीं खुलने की संभावना है, जबकि वो तमाम विपक्षी दलों को मिलाकर चुनावी मैदान में उतरी थी.