केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि ‘चौसठ योगिनी मंदिर’ और मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में स्थित बुंदेलों के महलों-किलों जैसी छह संपत्तियों को यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र द्वारा भारत की अनंतिम सूची में जोड़ा गया है।
शेखावत ने लोकसभा में प्रश्नकाल में भाजपा सांसद संबित पात्रा के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि अनंतिम सूची में जोड़ी गई छह संपत्तियों में छत्तीसगढ़ में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, तेलंगाना में मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर, मौर्यकालीन मार्गों (कई राज्यों) के साथ अशोकन एडिक्ट साइट्स का क्रमिक नामांकन, उत्तर भारत (कई राज्यों) में गुप्त कालीन मंदिरों का क्रमिक नामांकन और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुंदेलों के महल-किले शामिल हैं।
पात्रा ने सरकार से आग्रह किया कि पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। शेखावत ने पात्रा के सुझाव की प्रशंसा की। यूनेस्को ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि इन छह नए स्थलों को अनंतिम सूची में सात मार्च को जोड़ा गया।
भारत ने UNESCO के लिए अनंतिम सूची में छह संपत्तियों को जोड़ा
You may also like
‘Rise & Fall 2’ के विनर शहजाद पूनावाला ने CM देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, दिखाई जीत की ट्रॉफी.
दिल्ली में बनेगा 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट, 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाके पर फायरिंग, 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश में अभियान जारी.
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का होगा विस्तार, सेक्टर-51 से सेक्टर-4 के बीच बनेंगे 5 नए स्टेशन.