Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

इंजन में खराबी के कारण इंडिगो का विमान मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया

दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को इंजन में खराबी आ जाने के कारण यहां आपात स्थिति में उतारा गया। एयरबस ए320नियो विमान को बुधवार रात नौ बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6271 के लिए पूर्ण आपात स्थित घोषित की गई और एक इंजन में खराबी के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे मुंबई लाया गया।