Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

अमेरिका से वापस भेजे गए अवैध भारतीय अमृतसर पहुंचे

अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्रों ने ये जानकारी दी। विमान दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर उतरा। सूत्रों ने बताया कि निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33 हरियाणा और 33 गुजरात से, तीन महाराष्ट्र और तीन उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से हैं।

डिपोर्ट लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले की खबरों में दावा किया गया था कि 205 अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका का सैन्य विमान सी-17 रवाना हुआ है। ये अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों का पहला बैच है, जिन्हें अमेरिकी सरकार ने डिपोर्ट किया है।

पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पंजाब के कई लोग लाखों रुपये खर्च करके 'डंकी रूट' या अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है।