इस दुनिया में जो खत्म हो जाए वह शायद मोहब्बत हो ही नहीं सकती… ये तो हर कालचक्र के परे की कहानी है… शरीर मिट जाता है… कुछ रह जाता है तो वह है अहसास. आप जानते हैं एक सैनिक होने से ज्यादा हिम्मत किस काम में लगती है…एक सैनिक की पत्नी होने में? मां-बाप होने में? ये वह लोग हैं जो एक सैनिक को सैनिक बनाते हैं. दुनिया के लिए एक शहीद सैनिक की पत्नी होना गर्व की बात हो सकती है… लेकिन क्या कभी आपने एक शहीद की पत्नी या प्रेमिका की आंखों में झांककर देखा है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.