Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

मेरी भी राज्यसभा जाने की इच्छा थी’, छगन भुजबल का छलका दर्द

एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वह राज्यसभा जाने के इच्छुक थे. इसके लिए उन्होंने पार्टी के नेताओं से बात भी की थी लेकिन पार्टी ने उनकी जगह उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया. सुनेत्रा ने राज्यसभा के लिए नामांकन भी भर दिया है.