Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

Hyundai ने लॉन्च की ब्लैक बोल्ड लुक के साथ Creta Knight, जानिए कीमत

हुंडई की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Creta के Knight Edition को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इस एडिशन में कंपनी ने 21 खास बदलावों को किया गया है जिनको ब्‍लैक कलर के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन को जनवरी 2024 में ही लॉन्‍च किया गया था और अब फेस्टिव सीजन से पहले एसयूवी के नए एडिशन को बाजार में लाया गया है। आकर्षक ब्लैक कलर और एडवांस फीचर्स से लैस इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन की शुरुआती कीमत 14.51 लाख रुपये तय की गई है, वहीं इसका टॉप-स्पेक वैरिएंट 20.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध होगा.

ये एसयूवी केवल दो वेरिएंट्स S(O) और SX(O) में ही उपलब्ध होगी. हालांकि ग्राहक पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्प के बीच चुनाव कर सकते हैं. इसके इंटीरियर को ऑल ब्लैक कलर में रखा गया है जिसमें ब्रॉस कलर का इन्सर्ट भी खूब देखने को मिलता है. इसके अलावा मेटल पैडल, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और ब्रॉस कलर की सिलाई के साथ गियर नॉब और ब्रॉस कलर की पाइपिंग और सिलाई के साथ काले रंग की लेदरेट सीट इसे और खूबसूरत बनाती है.