Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

हरियाणा के राजनीतिक अखाड़े में कितने मजबूत हैं बजरंग पुनिया

कुश्ती की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने सियासी दंगल में उतरने की तैयारी कर ली है. इस संबंध में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिसके बाद यह तय हो गया है कि दोनों ही पहलवान हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा सकते हैं. पहलवानी के अखाड़े में एक से बढ़कर एक पहलवान को चित कर चुके हैं, लेकिन क्या सियासी अखाड़े में कितने मजबूत हैं पुनिया?

विनेश फोगाट की चचेरी बहन और बजरंग पुनिया की साली पहलवान बबीता फोगाट 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर उतरी थीं, लेकिन जीत नहीं सकी. इस बार भी बीजेपी के टिकट के दावेदारों में शामिल हैं और अब विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने भी चुनावी अखाड़े में उतरने का मन बना लिया है. राहुल गांधी से मिलने के बाद वे दिल्ली में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मिले. इसके बाद माना जा रहा है कि विनेश और बजरंग पुनिया को कांग्रेस हरियाणा में टिकट दे सकती है.