Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

जेपी ने 2024 के मैदान में उतारे कितने शाही उम्मीदवार

उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी राजे-राजवाड़ों के लिए पसंदीदा पार्टी बन गई है. इस क्रम में इस लोकसभा चुनाव में 12 ऐसे राजघरानों के वंशज हैं जिन्हें बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिला है या मिलने वाले हैं. इनमें से 5 तो बिलकुल पहली बार चुनाव लड़ाए जा रहे हैं जबकि 7 राज परिवार से उम्मीदवार बनाए गए लोग पहले से राजनीति में हैं. लोकसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी की दूसरी सूची में कर्नाटक के मैसूर के राजा से लेकर त्रिपुरा राजघराने की महारानी तक नाम इस बात का द्योतक है कि कैसे रॉयल परिवारों के वारिस बीजेपी की टिकट के लिए कतार लगाए खड़े हैं.