Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश, हाई अलर्ट जारी

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार को भारी बारिश हुई। इससे लंबा ट्रेफिक जाम लग गया। मौसम विभाग ने घाट खंड के लिए ऑरेंज अलर्ट और पुणे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश की वजह से बांधों में पानी का लेवल काफी बढ़ गया है।

अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। बांधों में बढ़े हुए जल स्तर से बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए हालत पर बारीकी से नजर रख रहा है।