हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश और बाढ़ का सिलसिला बरकरार है. नदियां ऊफान पर हैं, पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों से हाईवे तक क्षतिग्रस्त हैं. हर तरफ बस तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. यहां कई जगह बादल फटने की भी घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में शिमला से बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुरुवार को रामपुर में बादल फटने से कई गांवों में कहर देखने को मिला. समेज गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. यहां आधे से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में बह गया.