Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कावेरी जल विवाद: भावुक हुए एच.डी.देवेगौड़ा, पीएम मोदी से कावेरी मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के सांसद एचडी देवेगौड़ा विवादास्पद कावेरी जल-बंटवारे मुद्दे पर सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री से जल शक्ति मंत्रालय को कावेरी बेसिन में सभी जलाशयों का अध्ययन करने के लिए एक स्वतंत्र बाहरी एजेंसी नियुक्त करने की अपील की।

जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) सुप्रीमो ने उस पत्र की एक कॉपी दिखाई जिसमें उन्होंने कर्नाटक जलाशयों से तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़ने के मामले में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे विवादों और मतभेदों को हल करने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा था। पूर्व पीएम ने बताया कि कर्नाटक में इस साल अगस्त और सितंबर महीने में हुई बारिश पिछले 123 साल में सबसे कम है।

देवेगौड़ा ने कहा कि ये एक अभिशाप है कि कर्नाटक कावेरी बेसिन में ऊपरी तटवर्ती राज्य है और ये हमेशा निचले राज्य की मांगों को पूरा करने के लिए बाध्य है। जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने भी तमिलनाडु को पानी छोड़ने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। जबकि राज्य में पीने के पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी और जेडीएस दोनों कावेरी मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मामला सुप्रीम कोर्ट में आने पर राज्य पानी छोड़े जाने के खिलाफ मजबूती से दलील देगा। इस बीच जेडीएस ने 26 सितंबर को बेंगलुरु में विभिन्न संगठनों के बुलाए गए बंद के आह्वान को समर्थन दिया है। तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने के कर्नाटक सरकार के फैसले के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया है।