Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

सरकार चीनी का एमएसपी बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी: खाद्य मंत्री

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही चीनी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने पर फैसला लेगी।

चीनी का एसएसपी फरवरी 2019 में निर्धारित 31 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है। हालांकि, उद्योग निकायों ने बढ़ती उत्पादन लागत और चीनी मिलों द्वारा सामना किए जा रहे आर्थिक दबावों के कारण वृद्धि की मांग की है।

एक कार्यक्रम के दौरान जोशी ने मीडियाकर्मियों से कहा, "विभाग इस मामले पर विचार कर रहा है। हम जल्द ही निर्णय लेंगे कि मूल्य वृद्धि की जाए या नहीं।"