Breaking News

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |   कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 314 पहुंची     |   अमेरिका का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा राष्ट्रीय कर्ज     |   दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटे बैरिकेड्स, सुरक्षा घेरा किया गया खत्म     |  

सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 550 रुपये टूटी, खरीदारी से पहले जानें कीमत

Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में ये 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,313 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है। 

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के इस साल सिर्फ एक बार ब्याज दर में कटौती करने का संकेत देने के बाद सोने ने अपनी बढ़त गंवा दी और ये गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 29.30 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में ये 29.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।