Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

ऐसी तस्वीर पोस्ट करना पीएम मोदी के लिए धमकी, 'गायब' पोस्टर विवाद पर बोले पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कांग्रेस पर 'गायब' पोस्टर लगाने को लेकर निशाना साधा। पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा, "क्या ऐसी तस्वीर पोस्ट करके कांग्रेस 'तन सर से जुदा' नारे को दर्शाना चाहती है? यह एक आतंकवादी नारा है। वे प्रधानमंत्री मोदी से क्या कहना चाहते हैं? ऐसी तस्वीर पोस्ट करना प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करना है...उनके लिए एक धमकी है।"

बिलावल भुट्टो के 'खून बहेगा' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें (पाकिस्तान को) याद रखना चाहिए कि वे पिछले तीन युद्ध कैसे हार चुके हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश के लिए अपना खून बहाने को तैयार हैं। किसी भी जिम्मेदार नेता को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें (बिलावल भुट्टो को) अपने देश के अतीत की याद दिलानी चाहिए।"