Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बोल्डर-पत्थर आने से जगह-जगह बंद हैं। कुछ जगह बीआरओ हाईवे खोलने में जुटी है, लेकिन कई जगह फंसे लोग ही रास्ता खोलने में जुट गए हैं। बारिश के साथ लगातार बोल्डर पत्थर गिरने से समस्या बनी हुई है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट, रतुडी शेरा के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटी है। यमुनोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद है। वहीं गौचर के पास बदरीनाथ हाईवे भी बंद होने से  लोग स्वयं ही पत्थरों को हटाने में जुटे हैं।