Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खतरे को देखते हुए, हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है और नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर, पुलिस टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही हैं। पुलिसकर्मी लोगों से सावधानी बरतने और नदी के किनारे न जाने की अपील कर रहे हैं। कई निचले इलाकों में, जहां बाढ़ का खतरा ज्यादा है, वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित आश्रयों में भेजा जा रहा है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।