Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

ताजा बर्फबारी से गुलमर्ग हुआ पर्यटकों से गुलजार, कारोबारियों के भी चेहरे खिले

जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग शनिवार को ताजा बर्फबारी से गुलजार हो गया। गुलमर्ग के मैदानों पर बर्फ की सफेद चादर देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।
बर्फबारी देख सैलानियों ने खुशी जाहिर की और बच्चे बर्फ के गोले बनाकर खेलते नजर आए। इस दौरान सैलानी इन पलों को अपने कैमरे में कैद करते हुए भी दिखाई दिए।

सिर्फ बर्फ ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों का आतिथ्य सत्कार और सेवा भी पर्यटकों को बहुत पसंद आईं। इस मौसम में कश्मीर घाटी में बर्फबारी छिटपुट रही, जिससे शुरुआती सर्दियों के पर्यटन पर असर पड़ा। लेकिन बर्फबारी के ताजा दौर ने गुलमर्ग को फिर से गुलजार कर दिया है, केबल कारें चल रही हैं और पर्यटक फिर से प्राकृतिक सौंदर्य और शीतकालीन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।