Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

1 अगस्त से बिना पिंक सहेली कार्ड नहीं मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

Delhi: दिल्ली में 1 अगस्त 2026 से महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब महिला यात्रियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ केवल पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मिलेगा। कार्ड न होने पर उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह निर्धारित किराया देकर टिकट खरीदना होगा।

दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने कागज आधारित पिंक टिकट प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे मुफ्त यात्रा योजना को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाया जा सके।

नए नियम के तहत 1 अगस्त से बस में चढ़ने के दौरान महिला यात्रियों को अपना वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा। इसके बाद ही उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें पिंक टिकट जारी नहीं किया जाएगा और यात्रा के लिए पूरा किराया चुकाना होगा।

महिलाओं द्वारा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रहने के कारण डीटीसी ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। बसों और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने कार्ड वितरण को आसान बनाने के लिए राजधानी में 50 अधिकृत केंद्र स्थापित किए हैं। पात्र महिलाएं परिवहन विभाग और डीटीसी द्वारा अधिसूचित इन केंद्रों से कार्ड प्राप्त कर सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 11 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य जुलाई के अंत तक यह संख्या बढ़ाकर 13 लाख तक पहुंचाना है। इसके बाद मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पूरी तरह अनिवार्य कर दिया जाएगा।