Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

MP: उज्जैन में एसयूवी-तेल टैंकर की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एसयूवी और तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को ये हादस हुआ। 

खाचरोद पुलिस स्टेशन के अधिकारी धनसिंह नलवाया ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पीड़ित तीर्थयात्रा के बाद पड़ोसी राजस्थान के अजमेर से इंदौर लौट रहे थे, तभी उनकी एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर जौरा-नागदा रोड पर बेदावन्या गांव के पास हुई इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। 

नलवाया ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया।