Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की बढ़ी मुश्किलें

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपों से घिरे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर के सारे भ्रष्टाचार की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी. पूर्व डिप्टी सुपर अख्तर अली ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि आरजी कर में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई करेगी. चूंकि आरजी कर में एक डॉक्टर की मौत की जांच सीबीआई कर रही है, इसलिए जांच उन्हें सौंप दी गई है. जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने शनिवार सुबह 10.30 बजे तक जांच दस्तावेज सौंपने का आदेश दिया.