Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

ED के सामने आज पेश नहीं होंगे पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. ED ने फारूक अब्दुल्ला को गुरुवार (11 जनवरी) को श्रीनगर में पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि फारूक अब्दुल्ला अभी तक नहीं पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह आज ईडी पूछताछ में हिस्सा नहीं लेंगे.

ED ने फारूक अब्दुल्ला को ये समन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के फंड में इरेगुलेरिटी को लेकर भेजा था. इस मामले की जांच ED और CBI दोनों ही कर रही हैं. ED ने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ 2022 में चार्जशीट दायर की थी. ये चार्जशीट 2018 में सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के आधार पर तैयार की गई थी.