विदेश मंत्री एस जयशंकर संसद भवन में स्थित पीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं.
चर्चा ये भी है कि शेख हसीना भारत में नहीं रुकेंगी, वो यूरोप के लिए रवाना हो जाएंगी. शेख हसीना के भारत में रूकने की संभावना इसलिए भी कम बताई जा रही है क्योंकि उनकी ओर से राजनीतिक शरण नहीं मांगी गई है. इसलिए शेख हसीना हिंडन एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. जिस विमान से वो पहुंचीं हैं वो अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद है.