केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के साथ शुक्रवार को कर्नाटक के बेंगलुरू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के साथ कई अमेरिकी प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के बाद, एस. जयशंकर ने कहा की कि लॉस एंजिल्स में जल्द ही एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। ये भारत में पांचवां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास है।