Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तिरुवल्लूर के पद्मावती नगर में बाढ़ का कहर, 3000 से ज्यादा परिवार प्रभावित

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पद्मावती नगर में बाढ़ के पानी से लगभग 3,000 परिवार प्रभावित हुए हैं, इससे यहां के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
चक्रवात डिटवा से उत्पन्न चिंता के अलावा, स्थानीय अधिकारियों के खराब प्रबंधन से भी लोग निराश हैं। स्थानीय निवासी रोहिणी ने कहा, "हम लोग कष्ट झेल रहे हैं क्योंकि यहां पानी छोड़ दिया गया। जो लोग पानी छोड़ रहे हैं, उन्हें इसे निकालने का रास्ता भी ढूंढना चाहिए। क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हम वोटर नहीं हैं?"

एक अन्य निवासी गीता ने बताया, "स्थानीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया है। हमने बीडीओ, कलेक्ट्रेट और सांसद कार्यालय को फोन किया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिक या गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पा रही हैं। यहां तक कि एंबुलेंस भी इलाके में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं।" लोग सरकार से इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।