Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

इटावा में चलती ट्रेन में आग लगी, कोच पूरी तरह जला

इटावा में बुधवार को चलती नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन का S-1 कोच पूरी तरह जल गया। चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। हादसा सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है उस समय ट्रेन की स्पीड 20 से 30 किमी के बीच थी। बोगी में क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे।

नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं। हादसे में दो यात्रियों के झुलसे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा मनाने बिहार की ओर रवाना हुए थे। इसी बीच ट्रेन के जरनल कोच में धुआं उठने लगा। तभी लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन को इटावा जिला मुख्यालय से करीब दस किमी. दूर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया।

ट्रेन के धीमे होते ही यात्री इससे कूद-कूदकर अपनी जान बचाते नजर आए। कुछ ही मिनटों में यात्रियों ने अपने सामान के साथ पूरी ट्रेन को खाली कर दिया। इधर, जिस बोगी में आग लगी थी, उसके साथ वाली बोगी में भी धुआं उठता देख यात्री और स्टेशन पर तैनात कर्मी आग बुझाने की जुगत में लग गए।